श्रावस्ती, मार्च 18 -- श्रावस्ती,संवाददाता। ईद-उल-फितर एवं नवरात्रि को देखते हुए बुधवार को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित केन्द्रीय शान्ति समिति की बैठक में डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसा काम या नई परम्परा न कायम किया जाय,जिससे अमन चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका हो। इसलिए सभी लोग हिल-मिलकर त्योहार मनाये तथा शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होने कहा कि नवरात्रि को देखते हुए देवी मन्दिरों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाय। नवरात्रि प्रारम्भ होने से पूर्व ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित देवी मन्दिरों पर साफ-सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्रों में स्थापित देवी मन्दिरो...