पलामू, अगस्त 2 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय शांति प्रवक्ता डॉ. प्रेम रावत जी के शांति अभियान की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरु पूजा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के अररुआ खुर्द, तूरी, निकटवर्ती महाराजगंज, संडा, सरईवार, भलूआड़ी, इब्राहिमपुर समेत विभिन्न राज विद्या केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रेम रावत जी के चित्र पर पुष्पार्पण अर्पित कर की गई। इसके बाद दिल्ली से प्रसारित उनके ऑनलाइन शांति संदेश को श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: संत गंगाराम दास का मनाया गया जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा सहायक क...