बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। थाना ललिया पुलिस टीम ने काशीपुर और नैकहाडीह गांव से ईशू, रामनरेश, अनन्तराम तथा विमल को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश चन्द, उपनिरीक्षक मनोज राय, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की द...