रुडकी, अप्रैल 1 -- ग्राम मानकपुर आदमपुर में शराब के नशे में परिजनों से गाली-गलौज व मारपीट कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने आरोपी विशाल को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...