जौनपुर, अप्रैल 17 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में भू-विवाद को लेकर पट्टीदारों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान भेज दिया। गुरुवार को भू विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके चलते संगीता देवी पत्नी फिरतू राजभर, आरती देवी पत्नी रोहित राजभर, मोनू राजभर पुत्र राममूरत राजभर, मंजू देवी पत्नी सुशील राजभर अनुपमा देवी पत्नी सोनू व आजमगढ़ जनपद के थाना जीयनपुर गांव के गडेरुवा निवासी अमन सिंह पुत्र रणबीर को मामले में गिरफ्तार कर सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...