मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में 67 व्यक्तियों का चालान किया है। पुलिस के अनुसार कटरा कोतवाली दो, देहात सात, कछवां एक, पड़री पांच, चुनार तीन, अदलहाट दस, जमालपुर छह, हलिया एक, जिगना आठ, ड्रमंडगंज आठ, अहरौरा 12, मड़िहान चार का चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...