मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने रविवार को शांतिभंग की आशंका में 55 व्यक्तियों का चालान किया है। पुलिस के अनुसार कटरा कोतवाली दो, विंध्याचल छह, देहात एक, चील्ह दस, लालगंज तीन, हलिया दो, जिगना तीन, ड्रमंडगंज पांच, चुनार चार, अदलहाट 13, राजगढ़ छह व्यक्तियों का चालान किया है। पांच वारंटी धराएमिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने रविवार को पांच वारंटी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली एक, विंध्याचल एक, देहात एक और जमालपुर दो वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...