बस्ती, मई 11 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलो में 21 आरोपितों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर विवाद कर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की आशंका में इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई अजय कुमार यादव, पवन कुमार मौर्या, शशिशेखर सिंह, रामअशोक यादव के साथ कांस्टेबल किशन सिंह, रितिक पाण्डेय, आनन्द सिंह, पूर्णेन्द्र श्रीवास्तव, कुंज बिहारी, चन्द्रशेखर यादव, मेनका चौहान, रोशनी यादव, संजना प्रजापति शामिल रहीं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया। -- यह भी पढ़ें- 123 वाहनों का चालान, एक लाख का समन यह भी पढ़ें- शांतिभंग के मामले में आठ का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...