मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मंगलवार शांतिभंग की आशंका में 21 व्यक्तियों का चालान किया है। पुलिस के अनुसार पड़री छह, जिगना तीन, ड्रमंडगंज दो, संतनगर तीन, चुनार दो, अदलहाट चार, अहरौरा एक का चालान किया गया है। वारंटी गिरफ्तारमिर्जापुर। जिगना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को मंगलवार धर दबोचा। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने वारंटी बघेड़ा खुर्द गांव निवासी इन्द्रदेवी यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...