किशनगंज, मार्च 6 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रंगोत्सव का पर्व होली। सोमवार संध्या प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर होलिका दहन के साथ प्रारंभ हुआ। होली का खुमार बुधवार देर संध्या तक लोगों के ऊपर चढ़ता रहा। बुधवार की सुबह से हीं जहां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चे एवं युवाओं की टोली रंगों में सराबोर नजर आई वहीं बड़े बुजुर्गों पर भी फगुआ का रंग सिर चढ़कर बोला। दूसरी ओर घर की महिलाओं एवं युवतियों ने भी घरों में रंगोलियां एवं रसोई में तरह तरह के व्यंजनों के बीच एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली का आनंद उठाया। दोपहर के बाद लोगों ने अधिकतर एक दूसरे के घर पहुंचकर बड़ों के पैर पर अबीर लगाकर जहां उनसे आशीर्वाद लिया,वहीं बड़ों ने भी छोटों के माथे पर अबीर का तिलक कर उनके सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना ...