अमरोहा, मई 16 -- शनिवार शाम डिडौली कोतवाली परिसर में क्षेत्र के धार्मिक व सम्मानित लोगों के साथ अमन कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम सदर विभा श्रीवास्तव, सीओ सिटी अभिषेक यादव और प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने लोगों से ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक माहौल में मनाने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि प्रबंधित पशु का वध ना करें तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए। सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने कहा कि कुर्बानी खुले में ना करें और अवशेषों को गड्डा खोद कर दबा दें या फिर नगर पंचायत के वाहन से नियत स्थान पर भिजवा दें। स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित पशु के वध करने की सूचना मिलने पर उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मोहम्मद फहीम हरस्वरूप माथुर, शाह आलम, जयचंद सैनी, मुनस...