आजमगढ़, अप्रैल 10 -- दीदारगंज। थाना परिसर में गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 45 स्थानों पर डॉ. आंबेडकर प्रतिमाएं स्थापित हैं, जहां जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी आयोजकों से अपील की कि वे कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाएं, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रज्जन द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, रमेशचंद्र यादव, लालबहादुर यादव, गोलू यादव, सुनील सिंह राणा, छोटेलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस से गुहारबरदह। क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव के लोगों ने चकमार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.