शांतिपूर्वक पर्वो को मनाने के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
उन्नाव, मार्च 1 -- उन्नाव। रमजान माह एवं आगामी होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पूरे जिले भर में पुलिस से विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। जिसमें डीएम गौरांग राठी, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एडीएम सुशील कुमार, सिटी मजिस्टे्रट राजीव राज, सीओ सिटी दीपक यादव ने शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं से संवाद कर पर्वो को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। गश्त दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.