बदायूं, मार्च 21 -- सैदपुर। अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर इबादत की और मुल्क में अमन, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी। नगर की प्रमुख मस्जिद जामा मस्जिद, मस्जिद नूरे इलाही, मस्जिद रुहुल, मस्जिद रियाजुल स्वालेहीन, मस्जिद दादा मियां, मस्जिद तकिया शाह नजफ अशरफ, मस्जिद खिन्नी वाली, मस्जिद इस्लामिया स्कूल समेत अन्य मस्जिदों में अपने-अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद इमामों ने खास दुआ कर देश की तरक्की और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.