हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि।हजारीबाग की रामनवमी वर्षों से सौहार्द, आस्था और अनुशासन का प्रतीक रही है। हजारीबाग में निकलने वाली भव्य शोभायात्राएं यहां की सांस्कृतिक एकता को दर्शाती हैं। ललन प्रसाद ने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का उत्सव है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी इसे विशेष बनाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परंपराओं का सम्मान करते हुए शांति और भाईचारे को बनाए रखें। प्रशासन और आम जनता के सहयोग से ही इस पर्व की गरिमा कायम रह सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से जिम्मेदारी निभाने और किसी भी प्रकार की नशाखोरी और हुड़दंग से बचने की जरूरत है। ललन प्रसाद ने भरोसा जताया कि इस वर्ष भी हजारीबाग की रामनवमी शांतिपूर्ण, सुरक्षित और यादगार बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.