मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सड़क पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाई गई थी, जिस कारण ईदगाह पर संख्या के अनुरूप ही लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति मिली। संख्या से ऊपर होने पर लोगों को शहर के अन्यत्र मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए भेज दिया गया। इस अवसर पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। डीएम व एसएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ईदगाह व आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शनिवार को ईद-उल-फितर के पर्व पर ईदगाह पर नमाजियों ने प्रात: 8 बजे नमाज अदा की गई। ईदगाह पर मुफ्ती अली हसन ने नमाज पढ़ाई तथा ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष व शहर काजी तनवीर आलम वहां मौजूद रहे। ईद...