भभुआ, फरवरी 28 -- भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में डीएम और एसपी ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर संयुक्त ब्रीफिंग की कहा, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर अप्रिय घटना को रोकने को सतर्कता बरतें आमजनों से भी शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व को संपन्न कराने की अपील की भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को शहर के लिच्छवी भवन में विशेष बैठक हुई, जिसमें भाग ले रहे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को संयुक्त रूप से ब्रफिंग की। उन्होंने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली का त्योहार तीन से चार मार...