समस्तीपुर, मार्च 18 -- चकमेहसी, । थाना क्षेत्र के सोरमार, नामापुर व सैदपुर पंचायत में बुधवार को पैक्स का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। तीनों पैक्स पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई जो शाम के साढ़े 4 बजे तक चलता रहा। इस दौरान नियुक्त दंडाधिकारी बीपीआरओ संतोष चौरसिया व चकमेहसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल बल के साथ बूथों पर पहुंच कर जायजा लेते रहे। उधर, मोरवा प्रखंड क्षेत्र के गुनाई बसही और बनवीरा पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बनबीरा पंचायत में तीन तो गुनाई बसही पंचायत में दो प्रत्याशियों के लिए लोगों ने जमकर वोटिंग की। पूर्व मंत्री बैजनाथ साहनी समेत कई अन्य लोगों ने भी इस वोटिंग में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...