अररिया, अप्रैल 5 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। पूर्णिया विश्विद्यालय,पूर्णिया द्वारा संचालित सीबीसीएस सेमेस्टर-वन दिसंबर 2025 की परीक्षा फारबिसगंज कॉलेज में शांतिपूर्वक एवं कदाचार मुक्त माहौल में संचालित हो रही है। परीक्षा दोनों पालियों में हो रही है। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ.अवधेश कुमार यादव के द्वारा सभी कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें छात्रों का आईडी कार्ड की भी जांच की गई। परीक्षा के वीक्षक रूप में संतोष कुमार झा,डॉ. पुनीता कुमारी, डॉ.अनिल कुमार देव,डॉ.प्रभास कुमार,डॉ. रामस्वरूप कुमार एवं परीक्षा के सफल संचालन में सुनील कुमार, शक्ति नाथन, कुमार विभूति, संजय कुमार साह आदि का अहम योगदान है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र एवं छात्राओं के सुविधा के लिए शीघ्र ही महाविद्यालय में डिजिटल आईडी कार्ड की व्यवस्था क...