देवघर, अप्रैल 12 -- सारवां,प्रतिनिधि। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन सारवां प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्र नलिनी पत्रिका प्लस टू विद्यालय बंदाजोरी, एमएस बंदाजोरी व एमएस बालक सारवां में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते फ्लाइंग मजिस्ट्रेट सह बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि परीक्षा निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। सभी तीनों परीक्षा केंद्र पर कुल 468 में से 290 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। बांकी 178 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नलिनी पत्रिका प्लस टू विद्यालय परीक्षा केंद्र में 108 में 70 उपस्थित हुए। एमएस सारवां बालक में 216 में 129 उपस्थित रहे। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रो पर चाक चौबंद पुलिस फोर्स की व्यवस्था मुक्कमल की गई थी। पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट सह सीओ राजेश कुमार साहा व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह बीईईओ अमिताभ झा द्वारा...