दरभंगा, मई 29 -- बेचन राम,तारडीह। प्रखण्ड के पोखरभिण्डा, ककोढ़ा, बथिया, पुतई आदि गांवों में गुरुवार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाई गई। सुबह लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। बकरीद के कारण ईदगाहों में नमाज के बाद मेले जैसे नजारा देखा जा रहा था। सभी ईदगाहों व चौक-चौराहों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा यह भी पढ़ें- अमन, अकीदत और कुर्बानी के पैगाम के साथ जिले में मनाई गई बकरीद यह भी पढ़ें- उत्साह और भाईचारे के साथ मनी बकरीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...