सीतामढ़ी, मार्च 17 -- शांतिपूर्ण वातावरण में मध्यमा की परीक्षा शुरु, संतुलित प्रश्नों से परीक्षार्थी खुश सीतामढ़ी। जिले के केन्द्रों ओरिएंटल मिडिल स्कूल व मिडिल स्कूल बरियारपुर केन्द्र पर सोमवार को कड़ी चौकसी के बीच बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की माध्यमा की परीक्षा शुरु हुई। प्रथम दिन शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम दिन दोनों पाली में कुल निर्धारित 575 परीक्षार्थियों की जगह 523 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार प्रथम पाली में अनिवार्य प्रथम पत्र संस्कृत व्याकरण की परीक्षा हुई इसमें कुल निर्धारित 575 परीक्षार्थी के जगह 525 शामिल हुए। इसी तरह द्वितीय पाली में अनिवार्य द्वितीय पत्र संस्कृत साहित्य विषय की आयोजित परीक्षा में 575 में 523 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 52 प...