सोनभद्र, मई 28 -- ओबरा। शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय भलुआ स्थित ईदगाह में गुरुवार की सुबह इमाम हाफिज कारी मुहम्मद असलम ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कराया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानंद राय पुलिस बल व पीएसी के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद के इमाम एवं इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान सम्प्रदायिक सौहार्द का नजारा भी देखने को मिला। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी व समाज सेवी रमेश सिंह यादव की ओर से भी नमाजियों के लिए जलपान की व्यवस्था रखी गई थी। यह भी पढ़ें- अमन व भाईचारे के पैगाम के साथ मन ईद उल अजहा इस मौके पर सदर हुसैन शहीदी, सचिव राज अली अंसारी, कोषा...