शांतिपूर्ण मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक
हजारीबाग, जून 20 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चलकुशा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने मुहर्रम को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा सभी अखाड़ा समितियों को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना होगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में शांति व सौहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.