कटिहार, मई 22 -- कटिहार। निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पार्ट वन 2026 सत्र 2025 -27 और बीएड पार्ट टू 2026 सत्र 2024- 26 की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। जिला में एकमात्र डीएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदकिशोर शाह ने बताया कि 15 मई से परीक्षा प्रारंभ हुई थी। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में पार्ट टू और द्वितीय पाली में पार्ट वन की परीक्षाएं हुई। इस केंद्र पर स्वदेशी बीएड कॉलेज, एमएफएए बीएड टीटी कॉलेज रामबाग पूर्णिया, एमटीटी कॉलेज रामबाग पूर्णिया, मीलिया कनीज फातिमा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज रामबाग पूर्णिया, एसआरपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज माधोपारा पूर्णिया के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पार्ट 2 की परीक्षा में 605 प...