चंदौली, जून 26 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों बड़गावा, शहाबगंज, अमरसीपुर, तकिया, एकौना, अमाव, भोड़सर, पड़रिया, मुरकौल, किडिहरा सहित अन्य गांवों से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाले गए। निर्धारित मार्गों से होते हुए ताजियों को कर्बला ले जाया गया। जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को ठंडा किया गया। मोहर्रम के अवसर पर या हुसैन की सदाओं के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा शरबत और पेयजल की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन की याद में निकाला ताजियों का जुलूस, थाना प्रभारी कृपेन्द्र प...