गया, मार्च 21 -- मानपुर प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को मुस्लिम समाज का ईद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में परिवार व मेहमानों के साथ मिलकर खुशियां बांटी गईं। अलीपुर के शादीपुर पंचायत में मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह ने भी भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों के साथ मिलकर पर्व मनाया। कार्यक्रम में मो. फैजान, छोटू इमाम व मो. कलीम समेत कई लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.