सहरसा, मार्च 6 -- सौरबाजार। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों और टोले - मोहल्लों में होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर खुशी से रंगोत्सव मनाया। इस दौरान बैजनाथपुर थाना और स्थानीय पुलिस गश्ती करते हुए पूरी तरह सक्रिय रही। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि क्षेत्र में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और होली शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...