बगहा, मार्च 20 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना परिसर में गुरुवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने की।बैठक में एसडीएम,एसडीपीओ समेत तमाम अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक में एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने कहा कि कोई भी पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक होता है।ऐसे में जनप्रतिनिधियों का भी कर्तव्य है कि वे अपने अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण पर्व को सम्पन्न कराएं।एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पर्व को शान्तिपूर्ण मनाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दे ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।एसडीपीओ ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ...