कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित यूजी फोर्थ सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2024- 28 की परीक्षाएं जिला में भी चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई। के बी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर डीएस कॉलेज, सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज और बीएम कॉलेज बरारी के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर मिलन कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 764 परीक्षार्थियों में पांच अनुपस्थित रहे द्वितीय पाली में 915 परीक्षार्थी आवंटित थे। डीएस कॉलेज में एमजेएम महिला कॉलेज, बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर और बी डी कॉलेज बारसोई के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित, दूसरे दिन केंद्रों पर रही...