फरीदाबाद, मार्च 5 -- नूंह। नूंह में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उपायुक्त अखिल पिलानी ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों को पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आर.के. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलंबा, प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, हाजी बक्सी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतपुतियाका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांई और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टपकन पहुंचे। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था, गोपनीयता और अन्य जरूरी प्रबंधों की जानकारी ली। उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। उ...