चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा, संवाददाता। बकरीद की नमाज गुरुवार को जामा मस्जिद समेत छह स्थानों पर अदा की गई। इनमें ईदगाह, जामा मस्जिद, रजा ए मदीना मस्जिद, आसरा मस्जिद, सदर बाजार मस्जिद और मदरसा रहमानिया शामिल हैं। ईदगाह में मौलाना साजीदुल मिस्रवासी, आसरा मस्जिद में हाफिज शौकत, रजा ए मदीना मस्जिद में मौलाना अरशद हुसैन रिजवी, जामा मस्जिद में पहली जमात मौलाना ताहा हुसैन, दूसरी जमात हाफिज नियाज आलम, सदर बाजार मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद एहतेशाम और मदरसा रहमानिया में कारी मुजाहिद ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद सभी जगहों पर अमन चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दी। सभी मस्जिदों के आसपास और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लोगों ने बताया कि कुर्बानी का सिलसिला तीन दिनों...