कुशीनगर, मार्च 6 -- जटहां बाजार। थाना क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी गई। उत्साह और भाईचारा रंग-गुलाल और जोगीरा की धुनों के बीच लोगों ने आपसी भेदभाव भुलाकर त्योहार का आनंद लिया। ग्राम पंचायत हिरनही के प्रधान जयचंद कुशवाहा ने बताया कि गांव में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। ​थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में कहीं से भी किसी विवाद की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आमजन को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...