महोबा, मार्च 11 -- महोबा, संवाददाता। नगर में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक में परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि परीक्षा को लेकर केंद्रों में पेयजल सुविधा सहित विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। नगर में 14 और 15 मार्च को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित आयोजित होनी है। कलेक्ट्रेट में परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्रों में पानी, सफाई सहित विद्युत की व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर कर लिया जाए जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। केंद्रों की सतर्क निगरानी की जाए। संदिग्धों पर नजर बनाकर रखी जाए। पुलि...