देवघर, मार्च 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलकर बिना भय के शांतिपूर्ण तरीके से नगर निगम चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही देवघर एसपी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया कि उनके समक्ष चेंबर द्वारा नो एंट्री जोन में प्रतिदिन बाहर की गाड़ी गूगल मैप देखकर मंदिर जाने के रास्ते में घुस जाती थी। इससे प्राय: बाजार में जाम की स्थिति लग जाती थी और बाहर के यात्री भी परेशान होते थे। एसपी के संज्ञान में इस बात को जोरदार तरीके से चेंबर द्वारा रखा गया था। जिसे एसपी ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर गूगल कंपनी से बात कर उसे नो एंट्री जोन में तब्दील करवा दिया। इससे ड्रोलिया रोड, अवंतिका गली, बुधराम साह गली, शिक्षा सभा से टावर घड़ी वाला रोड, आजाद चौक से मंद...