बक्सर, मार्च 16 -- युवा के लिए ----- सख्ती जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित हो रही है परीक्षा चिट-पूर्जा आदि केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सके बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के तीन केंद्रों पर मध्यमा की परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में 1322 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। 1205 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। वहीं 117 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 1322 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। 1200 उपस्थित हुए जबकि 122 अनुपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम परीक्षा केंद्र अहिरौली मध्य विद्यालय, दूसरा जासो उच्च माध्यमिक विद्यालय व तीसरा कृतपुरा प्लस टू उत्क्रमित हाई स्कूल बनाया गया था। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। ताकि कदाचार को रोका जा सके। निर्धारित समय से पहले सभी परीक्षार्थियो...