सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- खेसरहा। खेसरहा थाने में होली व ईद के त्योहार को लेकर सोमवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ रोहिणी यादव ने कहा कि होली व ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की अराजकता से बचें। उन्होंने कहा कि होलिका दहन पूर्ण निर्धारित स्थान पर ही करें। कही यदि स्थान को लेकर कोई समस्या हो तो समय रहते बताएं ताकि उसका निदान समय से किया जा सके और किसी प्रकार की असहज स्थित उत्पन्न न हो। होली में अराजकता फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बोर्ड परीक्षा भी चल रही है, डीजे आदि बहुत तेज न बजाएं जिससे छात्र-छात्राओं को कोई समस्या न हो। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस त्योहारों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार निश्चिंत होकर मनाएं। इस अवसर पर शैलेंद्र प्रताप सिंह, इब्राहिम, दिवाकर मिश्र, नित्यानंद पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.