मेरठ, जून 17 -- प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा बुधवार को मेरठ के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन बांदा स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा कराया गया। मेरठ में परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए थे, जिनमें शोभित विश्वविद्यालय के दो केंद्र तथा आर्यंस पब्लिक स्कूल और कृष्णा पब्लिक स्कूल के एक-एक केंद्र शामिल रहे। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1970 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था, जिनमें से 1700 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 270 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।आज यह भी पढ़ें- 207 छात्रों ने छोड़ी यूपी-कैटेट स्नातक की परीक्षा होगी स्नातकोत्तर ...