फतेहपुर, फरवरी 24 -- खखरेरू। आगामी होली, रमजान, नवरात्रि एवं ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार कुशवाहा ने कहा कि सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाएं। उन्होंने होली के त्योहार पर हुड़दंग, अश्लील एवं फूहड़ गानों तथा जबरन रंग ने डालने की हिदायत दी। कहा कि त्योहार माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी जो भी माहौल बिगाड़ता पाया जाता है उस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने संवेदनशील स्थानों को चिंहित किए जाने के निर्देश पुलिस को दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...