लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- रमज़ान माह के तीसरे शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। पूरे जिले में शुक्रवार की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी। शुक्रवार की नमाज पढ़ने के लिए हजारों रोजेदार वक्त से पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए। शहर की जामा मस्जिद के अलावा विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में भी वहां के इमामों ने जुमे की नमाज पढ़ाई। खीरी टाउन प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मस्जिदों के इमामों व आलिमों ने रमज़ान और जुमे की अहमियत पर रोशनी डाली। इस दौरान सभी मस्जिदों में मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।कुकरा। माहे रमजान के तीसरे जुमे के मौके पर कस्बा कुकरा स्थित नूरी मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जुमे क...