सुपौल, मार्च 21 -- मरौना, एक संवाददाता ईद -उल -फितर को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाहों में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर मदरसा इस्लामिया गणेशपुर स्थित ईदगाह और सिसौनी दरगाह में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। उन्होंने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन भाईचारा तरक्की और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में इस त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के घर जाकर भी ईद की शुभकामनाएं दीं। सिसौनी दरगाह में गुलपोशी कर देश में शांति और खुशहाली की कामना की गई। ईद के मौके पर जरूरतमंदों को दान दिया गया, जिसमें जकात और फितरा शामिल ...