जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- रतनी, निज संवाददाता। विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शकुराबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार शकुराबाद, बिरोबिगहा, सावन बिगहा समेत आधे दर्जन गांव में एसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों ने रविवार को फ्लैग मार्च निकाला। जिला प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त व सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सकें। फ्लैगमार्च के दौरान वाहनों की सघन जांच की जा रही है। गाड़ियो व व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लोगों को शांति व भय मुक्त वातावरण में मतदान करने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है । इधर अपर थानाध्यक्ष सोहन कुमार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.