रुद्रपुर, जून 16 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी नंबर-1 में सोमवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 40 तोला सोने के जेवरात और आठ लाख की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने बंद कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, शांतिपुरी नंबर-1 निवासी महेश चंद रजवार के बड़े भाई प्रकाश चंद का नया मकान निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य के चलते उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से महेश चंद के मकान के एक हिस्से में रह रहा था। करीब दो माह पहले प्रकाश चंद के पुत्र का विवाह हुआ था, जिसके बाद परिवार ने सोने-चांदी के जेवर अलमारी के लॉकर में सुरक्षित रख दिए थे। यह भी पढ़ें- शांतिपुरी में 40 तोला सोने के जेवरात और आठ लाख की नकदी चोरी इसके अलावा निर्माण कार्य के लिए रखी गई नकदी भी घर में...