रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- वीरेन्द्र सिंह कोरंगा, शांतिपुरी। शांतिपुरी क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्राम शांतिपुरी नंबर दो स्थित पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, सैनिक संगठन अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान कविता तिवारी एवं संयोजक शेर राम नेता आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेम आर्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने जीवनकाल में समाज के गरीब, पिछड़े और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। इसी क्रम में क्षेत्र के आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां प्रधानाचार्य डॉ. बी. भट्ट, कार्यक्रम अधिकारी फकीर चंद, शिक्षकगण एवं...