रुद्रपुर, जनवरी 7 -- शांतिपुरी। अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुधवार देर शाम शांतिपुरी और जवाहर नगर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने गोल गेट मुख्य चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। ग्रामीणों ने अंकित के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। इसके बाद जुलूस फिर जवाहर नगर चौराहे पर पहुंचा और वहां एक सभा की। पूर्व दर्जाधारी डॉ. गणेश उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश आर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड की बेटी अंकित के हत्याकांड में सीबीआई जांच कराने से बच रही है। यहां नरेश बिष्ट, हेम सिंह नेगी, हीरा सिंह कोरंगा, अतुल वर्मा, धीरेंद्र पांडा, राजू पटवाल, शांति लता, भगवती, पुष्पा, चंपा राठौर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.