रुद्रपुर, जनवरी 4 -- शांतिपुरी, संवाददाता। सैनिक सभागार शांतिपुरी में रविवार को आयोजित पूर्व सैनिकों के नववर्ष मिलन समारोह के दौरान पूर्व सैनिक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सूबेदार मेजर लाल सिंह कोरंगा (सेनि) को अध्यक्ष और कैप्टन प्रकाश चंद्र जोशी (सेनि) को सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं सूबेदार कुंवर सिंह कोरंगा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के तीन पूर्व अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा (सेनि), कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला (सेनि) एवं सूबेदार मेजर देवीदत्त उपाध्याय (सेनि) को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोरंगा ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने सांसद अजय भट्ट द्वारा शांतिपुरी में मिनी ...