रुद्रपुर, नवम्बर 20 -- शांतिपुरी। गुरुवार को शांतिपुरी किसान सेवा सहकारी समिति में बोर्ड चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से शांतिपुरी नंबर तीन निवासी किसान एवं पूर्व सैनिक मोहन सिंह रावत को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही राधिका देवी को उपाध्यक्ष तथा 15 अन्य किसानों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस दौरान दिग्विजय खाती, बिसन सिंह मेहरा, कमल ठठोला, घनानंद तिवारी, ओम प्रकाश, पूरन सिंह कोरंगा, राम सिंह, विजेन्द्र जोशी, टीकम सिंह कोरंगा, एमएस धोनी, प्रधान कविता तिवारी, कैलाश जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.