बागपत, अप्रैल 11 -- खेकड़ा। कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नवनियुक्त कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर समिति का गठन किया गया। समाज की सेवा का दायित्व सोपा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ णमोकार महामंत्र के जाप से किया गया। इसके पश्चात मंदिर समिति का गठन किया गया। इसमें संरक्षक मंडल में योगेंद्र जैन, नगीन चंद जैन, राकेश जैन, अजेश जैन, जिनेश जैन और आदिश जैन, चौधरी नितिन जैन को अध्यक्ष, जनेश्वर दयाल जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश जैन जूते वाले को उपाध्यक्ष, मनोज जैन को महामंत्री नियुक्त किया गया। मंत्री पद की जिम्मेदारी सचिन जैन और अंकित जैन को दी गई। पुनीत जैन को कोषाध्यक्ष, लक्ष्य जैन को सहकोषाध्यक्ष, मनोज जैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सदस्यगण में महेश जैन और विनय जैन को शामिल किया गया। युवा शक्ति कमेटी में आयुष जैन, तुषार जैन...