सोनभद्र, अप्रैल 8 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के तीसरे दिन का मुकाबला शानदार रहा। पहला मुकाबला शांतिनगर जूनियर व मॉन्स्टर बॉय के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉन्स्टर बॉय ने आठ विकेट खोकर 46 रन बनाए। जबाव में शांतिनगर की टीम ने 47 रन बनाकर विजेता रही। दूसरा मुकाबला डीएमसीसी व धीरज-11 के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए धीरज 11 ने 52 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए जबाव में डीएमसीसी 53 रन 7 विकेट खो कर विजेता रही। तीसरा मुकाबला रिहंद बॉयज व महारिकला के बीच प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें रिहंद बॉयस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महारिकला की पूरी टीम आठ ओवर में 31 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इस प्रकार रि...