रामगढ़, मार्च 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से गाँधी चौक स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में बुधवार को 54 किलो चावल सेवा अर्पित की गई। यह सेवा मंदिर में खिचड़ी महाप्रसाद वितरण के लिए प्रदान की गई है। फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने बताया कि शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के स्थायी प्रकल्प चावल सेवा की द्वितीय वर्षगाँठ के अवसर पर यह चावल सेवा संकट मोचन मंदिर को समर्पित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए आयोजित खिचड़ी महाप्रसाद वितरण में सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि शांतिधारा फ़ाउन्डेशन की ओर से विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित अन्न क्षेत्रों, दिव्यांग विद्यालयों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों में नियमित रूप से चावल सेवा प्रदान की जाती है। पिछले वर्ष के दौरान संस्था की ओर से कुल 9...